पटना, दिसम्बर 16 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी और प्रतिनियुक्ति पर सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अपर सचिव विनय कुमार वापस बिहार लौटेंगे। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें उनके मूल बिहार कैडर में वापस होने की मंजूरी प्रदान कर दी है। विनय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1999 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार,जल्द ही उन्हें राज्य सरकार में नई जिम्मेवारी दी जाएगी। दिसंबर 2023 में आईएएस विनय कुमार दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर गए थे। बिहार सरकार ने उन्हें रिलीव किया था। वे बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सचिव के पद पर तैनात थे। विनय कुमार बिहार के तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं। सीएम नीतीश कुमार के काफी करीब भी हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.