लखनऊ, अक्टूबर 6 -- 2027 के विधान सभा चुनाव में जहां स्थापित राजनीतिक दल जोर आजमाइश करेंगे तो वहीं, कुछ नए मोर्चे भी खुलेंगे। सूत्रों का दावा है कि हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अपनी नई पार्टी बना कर चुनाव मैदान में होंगी। वहीं, दूसरी तरफ नगीना सांसद चंद्रशेखर पर कई आरोप लगाकर चर्चा में आईं रोहिणी घावरी भी यूपी की सियासत में सक्रिय दिखाई देंगी। दिव्या मित्तल ने राजनीतिक पारी शुरू करने का आधिकारिक ऐलान तो पहले ही कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ जाएंगी या अपनी पार्टी बनाएंगी। अब सूत्र बता रहे हैं कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल में जाने के बजाय अपनी पार्टी बनाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही हैं। एआईएमआईएम और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी व अन्य दल मिल...