रांची, अप्रैल 12 -- बोकारो और हजारीबाग एसपी ऑफिस में करोड़ों की अवैध निकासी मामले की जांच वित्त विभाग की उच्चस्तरीय कमेटी करेगी। जांच कमेटी की अध्यक्षता आईएएस अधिकारी करेंगे, जबकि तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए एजी ऑफिस के कोई वरीय अधिकारी को कमेटी में शामिल किया जाएगा। वहीं, घोटाले में आपराधिक षड्यंत्रों व कर्मियों/अधिकारियों की संलिप्तता की जांच सीआईडी करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जांच के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है, जिसमें मामले की समग्र जांच कराने का प्रस्ताव दिया है।वित्त मंत्री ने प्रस्ताव में क्या लिखा मुख्यमंत्री को दिए प्रस्ताव में वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि बोकारो और हजारीबाग के साथ-साथ ऐसे अन्य संभावित मामलों की जांच के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता...