नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे नहीं चाहते कि उनके बच्चे भी उनकी तरह IAS अफसर बने। हाल ही में उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है। दरअसल अपनी कड़क कार्यशैली और बेबाकी के लिए मशहूर महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे का हाल ही में एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने बताया है कि अगर उनके बच्चे पूछें कि IAS बने या ना, तो उनका जवाब ना ही होगा। मुंढे ने यह बातें एक इंटरव्यू में कही हैं। न्यूज 18 मराठी के मुताबिक पिंपरी-चिंचवड़ में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मुंढे ने कहा कि भविष्य में वह अपने बच्चों को अफसर की बजाय नेता या उद्यमी बनने की सलाह देंगे। मुंढे का मानना है कि आज की जेन जी को ऐसे रास्ते चुनने चाहिए जहां वे बिना किसी प्रशासनिक बंदिशों के, समाज के लिए खुलकर काम कर सकें। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र FDA कमिश्नर का हो गया ...