संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के आईएएस अफसर पर गंभीर आरोपों के बाद टूंडला की महिला तहसीलदार राखी शर्मा पर उप्र राजस्व परिषद ने अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की है। जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, उन्हें फिरोजाबाद से हटाकर राजस्व परिषद लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। जमीन संबंधी प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। टूंडला में तैनात रहीं तहसीलदार राखी शर्मा ने गुरुवार की देर रात अपना तबादला शिकोहाबाद किए जाने के बाद फिरोजाबाद के आईएएस अधिकारी, उनके ओएसडी, मुख्यालय लेखपालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेसवार्ता की थी। उनके आरोपों का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महिला तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि आईएएस अधिकारी के अधीनस्थ बाबुओं द्वारा भ्रष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.