लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: यूपी में पुलिस की गश्ती के बाद भी चोर घरों को निशाना बनाने से नहीं बाज आ रहे हैं। चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता रजा है। चोरों ने इस बार पुलिस अफसर के घर में ही धावा बोल दिया है। लखनऊ के राजाजीपुरम-सी ब्लाक में आईएएस हिमांशु गौतम के मकान के भूतल पर किराए पर रह रहे एसीपी बजारखाला रंजीत कुमार के पोर्सन में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। कमरे और अलमारी का लॉक तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर ले गए। शनिवार को जब एसीपी ड्यूटी के बाद घर पहुंचे तो तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस की तफ्तीश में सीसी कैमरे में दो संदिग्ध दिखे हैं। चोरों की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। 20 दिन पूर्व ही एसीपी रंजीत कुमार आईएएस हिमांशु गौतम के मकान में शिफ्ट हुए थे। उनके परिवारीजन पैतृक आवास गए ...