नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- हर साल देश के लाखों युवा UPSC की कठिन परीक्षा पास करके IAS, IPS, IFS या IRS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इन चारों पदों में से सबसे ज्यादा सैलरी किसे मिलती है और किसके पास सबसे ज्यादा ताकत यानी पावर होती है। आइए इसे समझते हैं।शुरुआती सैलरी सबकी एक जैसी सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि नौकरी की शुरुआत में चारों सेवाओं (IAS, IPS, IFS और IRS) के अधिकारियों को एक बराबर बेसिक सैलरी ही मिलती है। 7वें वेतन आयोग (पे लेवल-10) के तहत सभी नए अफसरों का शुरुआती बेसिक वेतन 56,100 रुपये प्रति माह तय होता है। इस बेसिक सैलरी के साथ सरकार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रैवल अलाउंस भी देती है। इन सब भत्तों को जोड़कर शुरुआत में हर अफसर को करीब 85 हजार से 1 लाख रुपये प्रति माह क...