नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- IAF Recruitment 2026: इंडियन एयर फोर्स ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप 'C' सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), हिंदी टाइपिस्ट और सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर समेत कुल 47 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित की जा रही है और आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्म भरकर संबंधित एयर फोर्स स्टेशन या यूनिट को डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिन तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समयसीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। यह भी पढ़ें- 10वीं में टॉपर, 12वीं मे...