नई दिल्ली, मई 6 -- पश्चिम बंगाल में ममता की हार के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रबंधन कंपनी आई-पैक (I-PAC) से नाता तोड़ लिया है। लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हां हमारा संबंध उनसे था। कुछ महीने हमारे साथ उन्होंने काम किया। अब हम साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। फंड की कमी है, हम इतने फंड नहीं दे सकते हैं। कई कंपनियों के नाम भी लिए। दरअसल, आई-पैक के पास ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के चुनावी कैंपेन की जिम्मेदारी थी। यूपी में 2027 के लिए अखिलेश ने अपनी चुनावी रणनीति काम आई-पैक को ही सौंप रखा था। बताया जा रहा है कि अखिलेश ने आई-पैक कंपनी के साथ 2025 में दिल्ली में पहली मीटिंग की। अखिलेश जब जनवरी में बंगाल गए तो दोबारा मुलाकात हुई। इसके बाद सपा ने IPAC को हायर किया। चर्चा यह भी है कि समझौता टूटने के प...