नई दिल्ली, जनवरी 22 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में तूफान खड़ा करने वाली संस्था I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) एक नए विवाद में फंस गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, I-PAC ने साल 2021 में हरियाणा के रोहतक स्थित एक कंपनी से 13.50 करोड़ रुपये का अनसिक्योर्ड लोन लेने का दावा किया है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उस नाम की किसी कंपनी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। I-PAC द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) को दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक, कंपनी का नाम रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया (P) लिमिटेड है, जिसका पता तीसरी मंजिल, अशोका प्लाजा, दिल्ली रोड, रोहतक, हरियाणा दर्ज है। दिसंबर 2021 में 13.50 करोड़ रुपये का कर्ज दिखाया गया, जिसमें से 1 करोड़ रुपये चुकाने का दावा जून 2025 के दस्तावेजों में कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.