नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Hyundai ने अपनी लोकप्रिय सब-4 मीटर SUV Exter का 2026 फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है। नई Exter में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बदलाव देखने को मिलते हैं, साथ ही फीचर्स की लिस्ट भी पहले से लंबी हो गई । तो आइए समझते हैं कि नई Hyundai Exter में पुरानी के मुकाबले कितना बदलाव हुआ है।एक्सटीरियर में क्या नया है? नई Hyundai Exter के फ्रंट लुक में हल्का लेकिन noticeable बदलाव किया गया है। इसमें नया बंपर दिया गया है जिसमें रेक्टेंगुलर इंसर्ट्स और सिल्वर U-शेप ट्रिम शामिल है। साथ ही 'EXTER' बैज को अब बंपर से हटाकर हेडलैंप्स को जोड़ने वाली ब्लैक ट्रिम पर शिफ्ट किया गया है। हालांकि, इसकी पहचान बन चुके H-शेप DRLs और प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलैंप्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो अब इसमें ज्यादा मोटा (chunkier)...