नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- भारतीय मार्केट में हुंडई जल्द ही अपनी नई एसयूवी Bayon लॉन्च करने जा रही है। इसकी बिक्री 26 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। जबकि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे हुंडई डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। कंपनी की लाइनअप में इसे वेन्यू के ऊपर और क्रेटा के नीचे रखा जाएगा। नई बेयॉन को क्रेटा के मुकाबले कम कीमत वाले ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें ऐसे पांच फीचर्स मिलेंगे, जो फिलहाल क्रेटा में नहीं मिलते हैं। आइए जानते हैं इन पांचों फीचर्स के बारे में विस्तार से।1. 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन नई हुंडई बेयॉन में 12.3-इंच की दो स्क्रीन वाला सेटअप मिलेगा। इसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले होगी। दोनों स्क्रीन ...