नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- हुंडई ने अपनी नई SUV Bayon को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। यह इंट्रोडक्टरी कीमत है। बेयॉन को कंपनी ने वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया है। यह HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 समेत 7 ट्रिम में उपलब्ध होगी। HX2 इसका बेस वेरिएंट है और HX10 टॉप वेरिएंट है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी फेस्टिव सीजन के दौरान शुरू होने की उम्मीद है। इसमें कंपनी शानदार डिजाइन और कमाल के फीचर्स ऑफर कर रही है। आइए डीटेल में जानते हैं हुंडई बेयॉन के बारे में।जबरदस्त बॉक्सी डिजाइन भारत में आने वाली बेयॉन को इंटरनेशनल मॉडल के मुकाबले ज्यादा टॉल और अपराइट एसयूवी लुक दिया गया है। इसकी लंबाई करीब 4.2 मीटर है, जिससे यह 4 मीटर से छोटी वेन्यू और करीब 4.3 मीटर लंबी क्रेटा के बीच अ...