नई दिल्ली, मई 28 -- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी हलचल है। कंपनियां एक के बाद एक अपनी नई कारें लॉन्च कर रही हैं। वहीं, अगर आप हुंडई की नई एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए। कंपनी साल 2027 तक अपनी दो बेहतरीन मिडसाइज एसयूवी लाने वाली है। इन अपकमिंग एसयूवी में नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा के साथ एक और मिडसाइज एसयूवी शामिल है, जिसका कोडनेम Bc4i है। इन एसयूवी में आपको कई सारे मॉडर्न फीचर के साथ नया स्टाइलिश लुक भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इन अपकमिंग मिडसाइज एसयूवी में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।Next Generation Creta हुंडई पहले से ही अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा पर काम कर रही है। इसे 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। नई क्रेटा थर्ड-जेनरेशन K3 प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। नया प्लेटफॉर्म एसयूवी की सेफ्टी ...