नई दिल्ली, जुलाई 29 -- हुंडई (Hyundai) ने 2026 Gaikindo Indonesia International Auto Show (GIIAS) में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV Hyundai Neira (हुंडई नीरा) के प्रोटोटाइप को शोकेस किया है। कंपनी ने इस ऑटो शो में Ioniq 3, Ioniq 9 और Staria EV को भी अनवील किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा Neira की हो रही है। दिखने में यह किया कारेन्स जैसी है। यह इंडोनेशियाई बाजार के लिए हुंडई की पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक MPV होगी। इसका प्रोडक्शन मॉडल इसी साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे इंडोनेशिया में 60 प्रतिशत से अधिक लोकल कॉटेंट के साथ तैयार किया जाएगा। इसमें इस्तेमाल होने वाली बैटरीज भी लोकली मैन्युफैक्चर्ड होंगी।कंपनी ने नहीं दी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कंपनी ने अभी तक नीरा के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है क...