नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- हुंडई (Hyundai) ने बायर्स को तगड़ा झटका दिया है। अगर आप दिसंबर में हुंडई की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी चुनिंदा कारों और वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से कारों की कीमतें अधिकतम 8 हजार रुपये तक बढ़ाएगी। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कीमतों को बढ़ाने का मेन कारण इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी है। स्टील, एल्युमीनियम और दूसरे जरूरी कच्चे माल की कीमतों के साथ ऑपरेशनल खर्च भी बढ़ रहे हैं। हुंडई अब तक अपनी लागत को कम करने और इंटरर्नली खर्च घटाने की कोशिशों के जरिए इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा खुद उठा रही थी। हालांकि,...