नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- हुंडई अपनी एक पॉप्युलर एसयूवी का नेक्स्ट जेनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी का नाम - Tucson है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे साउथ कोरिया में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी इसे साल 2027 में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पाई शॉट्स भी सामने आए हैं। स्पाई शॉट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Tucson दिखने में बड़ी और बॉक्सी डिजाइन के साथ रगेड लुक ऑफर करेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इसमें कंपनी क्या-क्या अपग्रेड ऑफर कर सकती है।डिजाइन में दिखेंगे ये बदलाव स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि 2027 Tucson मौजूदा मॉडल के सॉफ्ट, पैरामेट्रिक कर्व्स को छोड़कर नई Santa Fe से इंस्पायर्ड एक रगेड और बॉक्सी लुक ऑफर करेगी। इसका फ्रंट फेसिया ज्यादा वर्टिकल होगा और इसका फ्लैट डिजाइन सड़क प...