Hyundai की नई SUV में कमाल के फीचर, फेस्टिव सीजन में हो सकती है लॉन्च, विक्टोरिस से टक्कर
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- हुंडई इंडियन मार्केट में अपनी नई एसयूवी लाने वाली है। यह एक मिड-साइज एसयूवी है। इसका कोडनेम BC4i और यह वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली बेयॉन (Bayon) से इंस्पायर्ड है। भारत में इसकी टेस्टिंग चल रही है और हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों से इसके कई खास फीचर्स का खुलासा हुआ है। हुंडई अपनी इस नई एसयूवी को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल आइए जानते हैं इसमें आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है।कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा प्रीमियम केबिन नई हुंडई एसयूवी के केबिन की सबसे खास चीज इसका कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप होगा। स्पाई शॉट्स में डैशबोर्ड पर दो स्क्रीन एक साथ दिखाई दी हैं। इनमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.