नई दिल्ली, जून 1 -- हुंडई इंडियन मार्केट में अपनी एक नई SUV लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी का नाम Hyundai Bayon (सेकेंड जेनरेशन) है। बीते कुछ दिनों से इस एसयूवी की काफी चर्चा हो रही है और इसके स्पाई शॉट्स भी कई बार सामने आए हैं। इस अपकमिंग हुंडई एसयूवी को लेकर ग्राहक काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच इसके कुछ और स्पाई शॉट (सोर्स: autospy) सामने आए हैं, जिससे ग्राहकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ये स्पाई शॉट कोरिया में कैप्चर किए हए हैं और इसमें बेयॉन के नए अलॉय वील डिजाइन को देखा जा सकता है।i20 से थोड़ी ज्यादा लंबी हाल ही में सामने आए स्पाई शॉट्स में एसयूवी किसी बेसमेंट जैसी जगह पर खड़ी दिख रही है। फोटोज में फ्रंट और रियर के तीन-चौथाई एंगल विजिबल हैं। इन तस्वीरों से एसयूवी के रियल शेप का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। लॉन्च होने पर, बेयोन क...