नई दिल्ली, अगस्त 23 -- हुंडई ने अपनी 5th जेनरेशन Tucson को साउथ कोरिया में अनवील कर दिया है। कंपनी ने अभी भारत में इसके लॉन्च के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन नई टूसॉन के भारत में आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर यह एसयूवी भारत आती है, तो इसका सबसे बड़ा बदलाव इसके पावरट्रेन में देखने को मिल सकता है। नई टूसॉन में अपडेटेड 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो भारत में मौजूद ट्रेडिशनल पेट्रोल और डीजल एसयूवी के मुकाबले बेहतर माइलेज का ऑप्शन दे सकता है।पहले से ज्यादा बड़ी और बॉक्सी डिजाइन नई टूसॉन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग डिजाइन दिया गया है। हुंडई ने एसयूवी को ज्यादा बॉक्सी और अपराइट प्रोफाइल दिया है, जिससे यह पहले से ज्यादा रगेड और प्रीमियम नजर आती है। इसका आकार भी बढ़ा है, जिसका फाय...