नई दिल्ली, अगस्त 22 -- हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने HTET 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से चेक कर सकते हैं। HTET परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को किया गया था, जिसमें तीनों लेवल को मिलाकर कुल 192220 उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। जिला स्तर पर आयोजित बायोमेट्रिक प्रक्रिया में हजारों उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि कुछ अभ्यर्थी तय तारीखों पर वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंच सके। ऐसे उम्मीदवारों के लिए बोर्ड जल्द नई तारीख जारी करेगा। यह भी पढ़ें- ...