नई दिल्ली, जून 26 -- HT Digital Streams द्वारा आयोजित HTDS मेडिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन 27 जून 2026 को लखनऊ में होने जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, उत्कृष्टता और सेवा भावना को सम्मान देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के जाने-माने डॉक्टर, अस्पताल प्रशासक, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा प्रदेश के चयनित चिकित्सकों को सम्मानित करेंगे। चिकित्सा में योगदान को समर्पित एक कार्यक्रम समाज में डॉक्टरों की भूमिका केवल उपचार तक सीमित नहीं होती। वे लोग...