नई दिल्ली, जुलाई 9 -- HSSC Group D CET : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी भर्ती के लाखों आवेदकों को एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी गलती सुधारने का मौका दिया गया है। 11 जुलाई तक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में हुई किसी भी गलती को सुधार सकते हैं। इस भर्ती के लिए 15.65 लाख से ज्यादा ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2026 थी। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह भी दी गई है। आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियां एक बार जरूर जांच लें। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के समय कोई गलती हुई है, वे समय रहते उसे सुधार लें।आवेदन में क्या-क्या सुधार कर सकेंगे करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में दर्ज गलत जानकारियों को ठीक कर सकेंगे। यदि आवेदन भरते समय नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पता, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य किसी ...