नई दिल्ली, मार्च 19 -- बैंकिंग सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर अब साफ दिखने लगा है। दुनिया के बड़े बैंकों में शामिल HSBC Holdings में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी चल रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले कुछ वर्षों में करीब 20,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर सकती है, जो कुल वर्कफोर्स का लगभग 10% हिस्सा है।AI के कारण बदल रहा बैंकिंग सेक्टर HSBC में यह कदम AI आधारित तकनीकों को अपनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी का मानना है कि कई काम अब ऑटोमेशन और AI के जरिए किए जा सकते हैं, जिससे कर्मचारियों की जरूरत कम हो जाएगी। यह बदलाव इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में बैंकिंग सेक्टर में टेक्नोलॉजी का दबदबा और बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- HDFC Bank के चेयरमैन का इस्तीफा, एथिक्स पर उठाए सवाल, शेयरों पर रहेगा...