HRTC पेंशनरों को गुड न्यूज, अब हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच मिलेगी पेंशन, CM सुक्खू का ऐलान
शिमला, जून 8 -- हिमाचल प्रदेश के एचआरटीसी पेंशनरों को महीनों तक पेंशन के लिए इंतजार, धरने-प्रदर्शन और सरकार से लगातार गुहार लगाने के बाद बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें अपनी पेंशन के लिए अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने भरोसा दिया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सभी पेंशनरों को हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सरकार हर माह 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा शिमला में एचआरटीसी पेंशनर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। यह भी पढ़ें- हिमाचल जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.