शिमला, फरवरी 22 -- हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा करने वालों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। अब 01 अप्रैल 2026 से बिना हिमबस कार्ड पास के किसी भी यात्री को रियायत नहीं मिलेगी। एचआरटीसी ने इस बीच, थोड़ी राहत देते हुए हिमबस कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी है, जिससे पात्र लोग समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकें। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर समयसीमा बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि मुफ्त और रियायती यात्रा श्रेणी में आने वाले सभी नागरिक तय तिथि से पहले अपना हिमबस कार्ड पास अवश्य बनवा लें। उनके मुताबिक, 01 अप्रैल से केवल वही यात्री एचआरटीसी बसों में छूट के पात्र होंगे, जिनके पास वैध हिमबस कार्ड होगा। यह भी पढ़ें- हिमाचल में सुक्खू सरकार का यू-टर्न; प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.