शिमला, जून 20 -- हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। चालक-परिचालक यूनियन ने साफ कर दिया है कि यदि 24 जून तक उनकी लंबित वित्तीय और सेवा संबंधी मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो 25 जून से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल और चक्का जाम शुरू किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले करीब 20 दिनों से विभिन्न डिपो में गेट मीटिंग और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी शनिवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में भी जुटे और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों को लंबे समय से आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में यहां खुला महिलाओं का पहला नशा मुक्ति केंद्र, दूसरा खोलने की भी तैयारी150 करोड़ के ...