नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएसी) ने 8 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है। कैलेंडर के मुताबिक जनवरी में 6 भर्ती परीक्षाएं होंगी। फरवरी और मार्च में भी एक-एक परीक्षा होगी। 1 फरवरी को पीजीटी इंग्लिश का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा। वहीं 15 मार्च को पर्यावरण विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर का स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित होगा। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग ओर कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के लेक्चरर पोस्ट के लिए 19 जनवरी को एग्जाम होगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लेक्चरर पद की परीक्षा 20 जनवरी को पूर्वाह्न में होगी, जबकि इसी दिन दोपहर बाद फोरमैन इंस्ट्रक्टर पद के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन लेक्चरर इन फार्मेसी पद के लिए भी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.