संवाददाता, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल (HPCL) के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी केशव और उसके भाई चंद्रशेखर ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डीआईजी ने दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। अदालत ने दोनों आरोपी भाइयों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। केशव और चंद्रशेखर को इस हत्याकांड में आरोपी होने के चलते पुलिस लगातार तलाश रही थी। हत्याकांड के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। जबकि मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह ने वारदात के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया था। केशव-चंद्रशेखर ने बुधवार की दोपहर एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। बता दें कि बदायूं के मूसाझाग थान...