नई दिल्ली, मई 2 -- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी HPBOSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। इस दौरान बोर्ड अधिकारियों की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी, जिसमें परीक्षा से जुड़े कई बड़े आंकड़े साझा किए जाएंगे। इसमें कुल पास प्रतिशत, कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए, कितने पास हुए और टॉपर्स लिस्ट जैसी जानकारी जारी की जाएगी।HPBOSE 12th Exam 2026 कब हुई थी? इस साल हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड ने आधिक...