शिमला, मार्च 21 -- Himachal Budget 2026 LIVE : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बतौर वित्त मंत्री अपने कार्यकाल का लगातार चौथा बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करते समय उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब सीएम सुक्खू द्वारा आरडीजी के मुद्दे पर विपक्ष पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक भड़क गए। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए, जिसके चलते सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया और स्पीकर को मुख्यमंत्री का बजट भाषण कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। बजट भाषण शुरू होने के करीब 10 मिनट के भीतर ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री द्वारा एक शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.