नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- घर का नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होती, बल्कि दिल की भावनाएं भी उससे जुड़ी होती है। लोग घर का नाम सोच-समझकर रखते हैं, जैसे शाहरुख खान के घर का नाम है मन्नत, अमिताभ बच्चन का है जलसा, रणबीर कपूर के घर का नाम है वास्तु। सेलिब्रिटी भी खूबसूरत और सुंदर अर्थ से जुड़े नाम ही अपने घर के लिए चुनते हैं। अगर आप नए घर में शिफ्ट करने वाले हैं और नाम खोज रहे हैं, तो हम यहां कुछ नए नामों के सुझाव देने जा रहे हैं। ये नाम आप आसानी से बोल सकेंगे, छोटे होंगे और इनके अर्थ भी सुंदर होंगे। तो चलिए आपको कुछ नामों की लिस्ट शेयर करते हैं।घर के लिए 10 सुंदर नाम और उनके अर्थ- 1- मंगलम- मंगलम नाम का अर्थ है, हमेशा मंगल ही होना। इस नाम से शुभता, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। ये नाम घर में खुशियां, शांति बनाकर रखेगा। इसे लेना भी आसान रहेगा। 2-...