नई दिल्ली, मई 23 -- भारतीय मार्केट में मिड-साइज सेडान कारों का क्रेज हमेशा से रहा है। इस सेगमेंट में अपनी धाक मजबूत करने के लिए होंडा इंडिया ने हाल ही में अपनी सबसे पॉपुलर कार 'होंडा सिटी' का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। लेकिन इस बार नई होंडा सिटी की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है। मार्केट में इसे टक्कर देने के लिए पहले से ही हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी दमदार कारें मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप एक नई सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए समझते हैं कि आपके लिए कौन सी कार बेस्ट रहेगी।कुछ ऐसा है डाइमेंशन साइज के मामले में हुंडई वरना इस सेगमेंट में सबसे आगे निकल जाती है। वरना का व्हीलबेस 2,670 मिमी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा है। इसके अंदर आपको सबसे बेहतरीन लेगरूम और स्पेस मिलेगा। इसके साथ ही वरना सबसे चौड़ी कार ...