नई दिल्ली, अगस्त 18 -- होंडा फैन्स के लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपनी दमदार SUV एलिवेट का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी के टेस्ट म्यूल भारत में पहले ही देखे जा चुके हैं और Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार इसकी टेस्टिंग जापान में भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अपडेटेड एलिवेट को भारत में इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।जापान में टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी नई होंडा एलिवेट की नए स्पाई फोटोज को कारफ्लो ने अपने X प्रोफाइल पर शेयर किया हैं। तस्वीर दूर से ली गई है, इसलिए ज्यादा साफ नहीं है। इसके बावजूद भी इसमें एसयूवी का फ्रंट डिजाइन आसानी से पहचाना जा सकता है। इसका डिजाइन होंडा एलिवेट या जापान में बिकने वाली ZR-V से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। तस्वीर में एसयूवी में स्लिम LED हेडलैंप दिखाई दे रहे हैं, जिनमें ड...