नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- होंडा की नई कारों का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी सिटी फेसलिफ्ट के साथ ZR-V SUV को भारत में 22 मई 2026 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट में आपको थोड़े बहुत डिजाइन चेंज के साथ कुछ नई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, होंडा की नई एसयूवी 2.0 लीटर के 4 सिलिंडर हाइब्रिड इंजन के साथ आ सकती है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट के साथ ही ग्राहकों को ZR-V का भी लंबे समय से इंतजार था। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।होंडा ZR-V ZR-V को भारत में फुल CBU इंपोर्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जो होंडा की मेजर SUV होगी और बाजार में होंडा की पकड़ को और मजबूत करने का काम करेगी। इसकी कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के ब...