नई दिल्ली, जुलाई 23 -- होंडा अपने इंडियन पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपनी सेल को बढ़ाने के लिए कई नए मॉडल्स पर काम कर रही है। इनमें Elevate Facelift, नई Honda 0 Alpha Electric SUV और प्रीमियम Honda Prelude Hybrid Coupe शामिल हैं। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग होंडा कारों में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।Honda Elevate Facelift होंडा एलिवेट फिलहाल भारत में कंपनी की इकलौती एसयूवी है। इसे पहली बार 2023 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, पिछले दो सालों में मिड-साइज SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है, जिसका असर इसकी बिक्री पर भी देखने को मिला है। इसी को देखते हुए होंडा अब एलिवेट फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। नई एसयूवी का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन फ्रंट और रियर में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते है...