नई दिल्ली, मई 12 -- होंडा ने इंडियन मार्केट में अपनी नई बाइक को लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट बाइक का नाम - Honda NX500 E-Clutch है। ई-क्लच टेक्नोलॉजी की खूबी यह है कि बाइक में गियरचेंज के लिए क्लच लीवर की जरूरत नहीं है। ई-क्लच टेक्नोलॉजी से बाइक के वजन में 3 किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है और अब इसका टोटल वेट 199 किलोग्राम हो गया है। होंडा की इस नई बाइक की कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो कलर ऑप्शन- वाइट और ब्लैक में आती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसे आप Honda BigWing डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं होंडा की इस नई बाइक के बारे मे।दो इलेक्ट्रॉनिक एक्चुएटर होंडा की ई-क्लच में दो इलेक्ट्रॉनिक एक्चुएटर लगे हैं, जो गियर बदलते समय, बाइक रोकते समय और फिर से चलने पर क्लच को ऑटोमैटिकली ऑपरेट करते हैं। राइडर चाहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.