नई दिल्ली, जून 20 -- होंडा एलिवेट (Honda Elevate) बेहतरीन इंजन, फीचर्स और बिल्ड क्वॉलिटी के साथ आती है। अब कंपनी अपनी इस एसयूवी एक फेसलिफ्ट देने वाली है। यह एक मिड-लाइफ अपडेट होगा और इसकी एंट्री इस साल के आखिर में हो सकती है। कंपनी इस फेसलिफ्ट में कई शानदार फीचर ऑफर कर सकती है। वहीं, कारलेलो की रिपोर्ट की मानें, तो एलिवेट फेसलिफ्ट में अपडेटेड होंडा सिटी के कई बेहतरीन फीचर देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।मिलेगा बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नई एलिवेट फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम के में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो हाल ही में अपडेट हुई होंडा सिटी में भी देखने को मिलता है। मौजूदा मॉडल की त...