नई दिल्ली, जून 3 -- गर्मी के दिनों में कई बार ऐसा होता है कि आप बार-बार पानी पी रहे होते हैं, फिर भी शरीर थका हुआ महसूस करता है। थोड़ी देर धूप में रहने के बाद सिर भारी लगने लगता है, कमजोरी महसूस होती है और काम करने का मन नहीं करता। इसकी वजह सिर्फ प्यास नहीं, बल्कि शरीर से पसीने के साथ निकलने वाले जरूरी मिनरल्स भी हो सकते हैं। यही कारण है कि तेज गर्मी में केवल पानी पीना हमेशा काफी नहीं माना जाता। ऐसे समय में ओआरएस एक आसान और भरोसेमंद उपाय बन सकता है। खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी तैयार किया जा सकता है।ओआरएस क्या होता है? ओआरएस एक ऐसा घोल है जो शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है। जब अधिक पसीना निकलता है, दस्त लग जाते हैं या शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तब इसका उपयोग किया जाता ...