पटना, मार्च 2 -- साल 2026 की होली की तिथि भद्रा और चंद्रग्रहण को लेकर चर्चा में है। पंचांगों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च की शाम 5 बजे से शुरू होकर अगले दिन 3 मार्च की शाम तक रहेगी। 2 मार्च को पूर्णिमा लगते ही भद्रा का प्रवेश भी हो रहा है। पटना में होलिका दहन को लेकर ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान पटना के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. राजनाथ झा बताते हैं कि धर्म सिन्धु के अनुसार भद्रा के मुखकाल को त्यागकर उसके पुच्छकाल में ही होलिका दहन करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि 2 मार्च की अर्धरात्रि के बाद 12.50 बजे से 02.02 बजे तक भद्रा के पुच्छकाल में होलिका दहन किया जा सकता है। होली चार को मनाई जाएगी।दो मार्च को भद्रा होने के कारण शुभ मुहूर्त नहीं विभोर इंदुसुत के अनुसार 2 मार्च को शाम 5:55 बजे से भद्रा लग जाएगी। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि मे...