नई दिल्ली, मार्च 2 -- Holika Dahan 2026 Wishes: हिंदू धर्म में होली सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इससे एक दिन पहले होलिका ददन मनाई जाती है। हालांकि इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से होलिका दहन पहले ही मनाई जा रही है। चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है। ऐसे में होलिका दहन आज यानी 2 मार्च को मनाई जा रही है। वहीं होली 4 मार्च को है। बात की जाए होलिका दहन की तो ये बुराई पर अच्छाई के प्रतीक को दर्शाता है। होलिका दहन का संबंध भक्त प्रहलाद और होलिका से है। इस खास मौके पर लोग जलती हुई होलिका के चारों और घूमकर ईगो, नेगेटिविटी और पुराने गिले-शिकवे के त्याग का संकल्प लेते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इसी के साथ लोग अपनों को होलिका दहन की शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को होलिका हदन की बधाई खास अंदाज में दे सकते ...