नई दिल्ली, मार्च 1 -- इस बार होलिका दहन 2 मार्च की रात में की जाएगी और रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। क्योंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल मान्य होगा। मान्यता है कि सूतक काल में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। होलिका दहन की बात करें, तो यह पर्व हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। अगर आप भी होलिका दहन पर बधाई संदेश भेजना चाहते हैं, तो नीचे 15 से ज्यादा शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 1.सत्य की जीतसत्य की राह पर जो चलते,उनका जीवन सुख में ढलते।प्रह्लाद भक्ति में लीन था,होलिका दहन में जीत था,अग्नि में वह जल न सका,भक्त का मन डगमगा न सका,बुराई चाहे जितनी आए,स...