नई दिल्ली, मार्च 2 -- होलिका दहन आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन किया जा रहा है। आज शाम से पूर्णिमा तिथि लगी हैऔर होलिका दहन रात को 12.40 मिनट के बाद होगा, क्योंकि इस समय भद्रा का मुख नहीं भद्रा की पुंछ होगी। होलिका दहन 2 मार्च की देर रात किया जाएगा। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण यह फैसला लिया गया है। 3 मार्च को जब आप उठेंगे, तो सुबह 6.30 मिनट से ही ग्रहण लग जाएगा। होलिका दहन के बाद लोग राख यानी होली की राख से बड़ों को तिलक कर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। लोग अपने घरों में भी होलिका दहन करते हैं। सबसे पहले चौराहे पर रखी होलिका की पूजा करते हैं, फिर घर आकर अपने घर की होलिका में पूजा करते हैं। लोग पूरी श्रद्धा के साथ पारंपरिक तरीके से होली मनाते हैं। हम यहां बताएंगे कि होलिका दहन में किन वस्तुओं का उपयोग करना उचित रहेगा? -होलिका दहन के समय...