नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Holi 2026 & Holika Dahan: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों में पहले से ही असमंजस बना हुआ है। कहीं 2 मार्च तो कहीं 3 मार्च को दहन की चर्चा हो रही थी। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हृषीकेश पंचांग और पंडित नरेन्द्र उपाध्याय के अनुसार यह इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च 2026, सोमवार की रात को किया जाएगा। हालांकि इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया भी रहेगा, जिस वजह से सही मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा। पूर्णिमा तिथि और भद्रा का संयोग- पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च 2026 को शाम 5:18 बजे से हो रही है। इसी समय भद्रा का वास भी शुरू हो जाएगा, जो पूरी रात और अगली सुबह 3 मार्च को 4:56 बजे तक प्रभावी रहेगा। धार्मिक...