नई दिल्ली, फरवरी 25 -- रंगो का पर्व होली हर साल बेहद पारंपरिक और धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व के एक दिन होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न किया जाता है, जिसका खास महत्व होता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात्रि में होलिका दहन मनाया जाता है और अगले दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव मनाया जाता है। मान्यतानुसार, होलिका दहन की अग्नि जीवन के सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति दिलाती है। यही वजह है कि होलिका दहन की अग्नि से जुड़े लोग अलग-अलग उपाय करते हैं। लोग सुख और समृद्धि की कामना के लिए इस अग्नि में अलग-अलग चीजें अर्पित करते हैं। चलिए जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में कौन सी शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए।कब है होलिका दहन होलिका दहन को लेकर इस साल लोगों के बीच कन्फ्यूजन है। वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग और...