नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Holika Dahan 2026 Holika Dahan Pooja: इस बार होलिका दहन की डेट को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्र ग्रहण व भद्रा की टाइमिंग के चलते असमंजस की स्थिति है। हर साल पूर्णिमा तिथि में भद्रा रहित मुहूर्त में ही होलिका दहन किया जाता है। ऐसे में आप भी यह जानना चाह रहे होंगे कि कब होलिका दहन की पूजा करना अच्छा रहेगा। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की पूजा कुछ लोगों को बिल्कुल भी नहीं देखनी चाहिए। आइए जानते हैं क्यों-कब होगी होलिका दहन पूजा? गुरुकुल विद्या पीठ के महंत प्रमोद जी महाराज के अनुसार, वैदिक पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 2 मार्च की शाम को 5:18 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को शाम में 4:33 बजे तक रहेगी। होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। शुभ मुहूर्त रात्रि 11:53 बजे से 12:50 बज...