नई दिल्ली, मार्च 2 -- Holika Dahan Upay 2026, Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन का दिन हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण व प्रभावशाली दिन माना जाता है। इस खास दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। इस दिन लकड़ियां जलाकर होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है। होलिका दहन की पूजा व विधि-विधान शाम के समय में पूर्णिमा तिथि पर ही किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस खास दिन कुछ जगहों पर दीपक जालने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है साथ ही धन और धान्य में वृद्धि भी होती है। होलिका दहन पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। ऐसे में इस दिन संध्या के समय दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। संध्या के समय माता का आगमन घर में होता है। ऐसे में इस दिन संध्या के समय कुछ जगहों पर दीपक जालना शुभ माना जाता है। आज होलिका दहन की शाम इन 5 ...