नई दिल्ली, मार्च 3 -- Tips To Protect Your Eyes During Holi Playing : होली खुशियों, रंग और मस्ती का त्योहार है लेकिन त्योहार की इस मस्ती में जब यही रंग आंखों में चला जाता है तो ना सिर्फ त्योहार का मजा किरकिरा होता है बल्कि आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा भी पैदा होने लगता है। डॉक्टरों की मानें तो होली का रंग आंखों में जाने से आंखों में लालिमा, जलन, पानी आना, दर्द और गंभीर मामलों में दृष्टि हानि तक हो सकती है। ऐसे में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृति नागपाल से जानते हैं आंखों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए बचाव के क्या उपाय किए जा सकते हैं और होली खेलते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।क्या कहते हैं एक्सपर्ट फोर्टिस अस्पताल (वसंत कुंज) की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृति नागपाल कहती हैं कि होली खेलने के लिए हानिकारक रसायन और गंदा पानी, आंख...