नई दिल्ली, फरवरी 2 -- हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में 3 मार्च को होलिका दहन (छोटी होली) और 4 मार्च को रंग वाली होली के रूप में मनाई जाएगी। लेकिन इस बार होलिका दहन के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिससे लोगों में उत्सुकता और चिंता दोनों है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इस दौरान मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। आइए जानते हैं 2026 की होली पर चंद्र ग्रहण का क्या असर पड़ेगा और त्योहार कैसे मनाना है।होली की तिथियां और मुहूर्त इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:46 से रात 8:50 तक रहेगा। रंग वाली होली अगले दिन 4 मार्च को खेली जाएगी। होलिका दहन के दौरान होलिका की पूजा की जाती है और परिक्रमा करके पुरानी नकारात्मकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.