नई दिल्ली, मार्च 4 -- आज यानी 4 मार्च 2026 पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली हर वर्ष चैत्र महीने में इसलिए मनाई जाती है क्योंकि यह मौसम परिवर्तन का समय होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामानाएं देते हैं। कहते हैं कि इस दिन सिर्फ रंग खेलना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य भी जरूर करना चाहिए, तो आइए यहां जानते हैं कि होली पर क्या दान करना शुभ माना जाता है। क्या दान ना करें-होली पर सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। यही नहीं, इस दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लगता है। - होली के दिन पैसों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। - इस दिन कांच के सामान का दान न करें। - होली के...